उत्तराखंड: कोरोना से जूझ रहे लोगों के लिए राहत की खबर! हल्द्वानी मिनी स्टेडियम में 1 मई से शुरू होगा अस्पताल

उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में कोरोना संक्रमण के लगातार तेजी से मामले सामने आ रहे हैं।

इस बात को ध्यान में रखते हुए हल्द्वानी मिनी स्टेडियम में 150 बिस्तरों का ऑक्सीजन युक्त अस्पताल का निर्माण किया जा रहा है। 1 मई से इसकी शुरुआत हो जाएगी। नैनीताल के मुख्य विकास अधिकारी और नोडल अधिकारी नरेंद्र सिंह भंडारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अस्पताल के निर्माण के लिए युद्धस्तर पर काम चल रहा है। अस्पताल ऑक्सीजन युक्त होगा और आजकल लाइन बिछाने का कार्य संचालित किया जा रहा है।

भण्डारी ने बताया कि कुमाऊं मण्डल में कोरोना संक्रमण के माामलों में अप्रत्याशित वृद्धि होने के साथ ही हल्द्वानी के अस्पतालों पर कोरोना मरीजों का भार बढ़ रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने राजकीय अस्पतालों में संसाधन बढ़ाने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। इसी क्रम में एटीएच में आक्सीजन युक्त बेड की संख्या 500 से बढ़ाकर 600 कर दी गई है।

इसी क्रम में हल्द्वानी के मिनी स्टेडियम में 150 बेड का एक कोविड केयर सेंटर का निर्माण किया जा रहा है। इस कोविड केयर सेन्टर में ऑक्सीजन पाइप लाइन बिछाने काम पूरा होते ही एक मई से इस कोविड केयर सेन्टर को कोरोना मरीजों के लिए खोल दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि प्रशासन ने निजी अस्पतालों में भी बेड की संख्या बढ़ाने एवं निजी अस्पतालों के अधिग्रहण करने का काम भी तेज कर दिया है। कृष्णा अस्पताल में जल्द ही कोरोना मरीजों के लिए बेड की संख्या बढ़ा दी जाएगी। साथ ही दूसरे कई निजी अस्पतालों को भी पूरी तरह से कोविड अस्पताल के रूप में अधिग्रहीत करने की योजना पर काम किया जा रहा है।

vishal2522

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.