उत्तराखंड के चमोली में सड़क निर्माण के दौरान पहाड़ दरकने से बड़ा हादसा हुआ है। यहीं थराली में सड़क को चौड़ा किया जा रहा था। इसी दौरान पहाड़ दरक गया, जिसमें दो लोग दब गए।
हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि एक शख्स घायल हो गया, जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है। दरअसल सुबह करीब साढ़े 10 बजे नारायणबगड़-परखाल रोड को चौड़ा किया जा रहा था, इस दौरान पहाड़ी के नीचे कुछ लोग जाम खुलने का इंतजार कर रहे थे। तभी अचानक ही पहाड़ी खिसकने लगी और उसमें से मलबा गिरने लगा। जिसकी वजह से वहां इंतजार कर रहे कई लोगों में से दो लोग मलबे की चपेट में आने की वजह से खाई में जा गिरे।
मलबे में दबे नरेश को कुछ ही देर बाद निकाल लिया गया। जबकि दूसरे शक्स मुकेश को करीब डेढ़ घंटे बाद निकाला जा सका। काफी देर तक मलबे में दबे होने की वजह से मुकेश की मौत हो गई। मुकेश की उम्र 30 साल बताई जा रही है। जबकि नरेश की उम्र 45 साल बताई जा रही है। हादसे की खबर मिलते ही उपजिलाधिकारी किशन सिंह नेगी दूसरे पुलिस अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
थराली से मोहन गिरी की रिपोर्ट
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.