रुद्रप्रयाग: कोर्ट से कैबिनेट मंत्री सिंह रावत को बड़ा झटका, अदालत ने सुनाई तीन महीने जेल की सजा

रुद्रप्रयाग की जिला अदालत से कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत को बड़ा झटका लगा है।

अदालत ने वन मंत्री को साल 2012 में हुए विधानसभा चुनाव में आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी पाया है। कोर्ट ने उन्हें तीन महीने की जेल की सजा सुनाई है। साथ ही एक हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जज शहजाद अहमद वाहिद ने भारतीय दंड संहिता की धारा 143 के तहत वन मंत्री को दोषी पाया। हालांकि उन्हें आज ही मामले में जमानत भी मिल गई। वहीं दूसरे आरोपियों को केस में बरी कर दिया गया।

क्या है मामला?

हरक सिंह रावत ने रुद्रप्रयाग विधान सभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा था। तब उन पर आचार संहिता का उल्लंघन और प्रशासनिक अधिकारियों व कर्मचारियों से अभद्रता का आरोप लगा था। मामले में उनके खिलाफ केस दर्ज हुई थी। मामला कोर्ट पहुंचा और सुनवाई शुरू हुई। जिस पर आज कोर्ट फैसला सुनाया। आपको बता दें कि इस साल सात फरवरी को सुनवाई के दौरान सीजीएम ने रावत को एक घंटे तक कठघरे में खड़ा भी रखा था।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

5 months ago

This website uses cookies.