पिथौरागढ़: प्रभारी मंत्री अरविंद पांडे बोले- आपदा पीड़ितों को जल्द मिलेगा स्थाई पुनर्वास, नीति पर काम कर रही सरकार

पिथौरागढ़ जिले के प्रभारी मंत्री अरविंद पांडे ने कहा कि सरकार आपदा में प्रभावितों के लिए स्थाई पुनर्वास नीति पर काम कर रही है।

मंत्री ने कहा कि स्थायी पुनर्वास नीति का फायदा आपदा प्रभावितों को जल्द मिलेगा। पांडे ने मंगलवार को ये बात पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय में विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक में कही। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन आपदा में प्रभावित गांवों के पुनर्वास और स्थायी समाधान के लिये शासन को जल्द प्रस्ताव भेजे।

इस दौरान यह बात भी सामने आई कि पिथौरागढ़ के आपदा प्रभावित 190 परिवारों के पुनर्वास के लिये भूमि का चयन कर लिया गया है। शासन का अनुमोदन मिलते ही प्रभावित परिवारों को पुनर्वास का कार्य शुरू हो जाएगा। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि हर विद्यालय में शिक्षकों की तैनाती की जा रही है। जो भी अतिथि शिक्षक नियुक्त किए जा रहे हैं उन्हें प्राथमिकता के तहत दूरस्थ क्षेत्रों में तैनात किया जाए।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि 26 जनवरी 2021 तक प्रत्येक घर तक नल और जल के संयोजन करने का लक्ष्य रखा गया है। इस काम को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करें। जिला योजना के तहत विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए मंत्री ने कहा कि जल्दबाजी में योजनाओं का चयन न करें। जनहित को देखते हुए योजनाओं का चयन करें। साथ ही सभी योजनाओं की समय से पूर्ण होने की जिम्मेदारी विभाग के अधिकारियों की है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.