रुद्रप्रयाग: इस गांव में नहीं खेली जाती होली, वजह बहुत हैरान करने वाली है!

रुद्रप्रयाग जिले के अगस्त्यमुनि ब्लाक की तल्ला नागपुर पट्टी के क्वीली, कुरझण और जौंदला गांव में होली का उत्साह नहीं है।

होली में फिलहाल दो दिनों का वक्त है, लेकिन लोग अभी से रंगों के इस त्योहार में सराबोर हो गए हैं। होली को खास बनाने के लिए रंग खरीद रहे, मिठाइयां बनवा रहे। ताकि होली के दिन जमकर मजा किया जाए, लेकिन उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के तीन गांव ऐसे हैं, जहां रंगों के इस त्योहार की रौनक नहीं दिखाई देती है। अगस्त्यमुनि ब्लाक की तल्ला नागपुर पट्टी के क्वीली, कुरझण और जौंदला गांव में होली का उत्साह नहीं है। यहां पिछले नौ दशक से भी ज्यादा वक्त से गांवों में होली नहीं मनाई गई है। जिला मुख्यालय से करीब 30 किमी. दूर बसे इन तीनों गांवों की बसागत 20वीं सदी के मध्य की मानी जाती है। बताया जाता है कि जम्मू-कश्मीर से कुछ पुरोहित परिवार अपने यजमान और काश्तकारों के साथ करीब 370 साल पहले यहां आकर बस गए थे।

ये लोग, तब अपनी ईष्टदेवी मां त्रिपुरा सुंदरी की मूर्ति और पूजन सामग्री को भी साथ लेकर आए थे, जिसे गांव में ही स्थापित कर दिया गया था। आराध्य को वैष्णो देवी की बहन माना जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि उनकी कुलदेवी को होली का हुड़दंग पसंद नहीं है, इसलिए वे लोग सदियों से होली का त्योहार नहीं मनाते हैं। बताते हैं कि 150 साल पहले इन गांवों में होली खेली गई तो, तब यहां हैजा फैल गया था और बीमारी से कई लोगों की मौत हो गई थी। तब से आज तक गांव में होली नहीं खेली गई है। यहां कुछ लोगों ने होली पर एक-दूसरे को रंग लगाया था, तो नुकसान हुआ था। गांव में कई लोग बीमार हो गए थे।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.