रुद्रप्रयाग: स्नो लेपर्ड की सुरक्षा को लेकर प्रशासन संजीदा, तीसरी आंख से रखी जाएगी नजर

ऊंचे पहाड़ी इलाकों में हिम तेंदुओं की सुरक्षा को लेकर प्रशासन संजीदा है।

स्नो लेपर्ड को बचाने और उनकी निगरानी के लिए रुद्रप्रयाग वन प्रभाग के उत्तरी जखोली क्षेत्र में आठ सोलर कैमरा ट्रैप लगाए गए हैं। प्रशासन के इस कदम से क्षेत्र में हिम तेंदुओं की संख्या का आकलन हो सकेगा। साथ ही इनकी सुरक्षा भी सशक्त होगी। ठंड का मौसम ऊंचे हिमालयी क्षेत्र के जानवरों के लिए बेहद संवेदनशील माना जाता है। इसी वजह शासन ठंड शुरू होने से पहले ही उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तैयारी कर रहा है।

ठंड में हिम तेंदुओं के साथ ही दूसरे जंगली जानवर पहाड़ी इलाकों से नीचे चले आते हैं। इस दरम्यान इनके शिकार की संभावना भी ज्यादा हो जाती है। ऐसे में उनकी सुरक्षा और इंसानों से टकराव रोकना सबसे बड़ी चुनौती होती है। केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग से लगा रुदप्रयाग वन प्रभाग का उत्तरी जखोली क्षेत्र भी इससे अछूता नहीं है। इसे देखते हुए अब महकमा वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर सजग हुआ है।

रुद्रप्रयाग के प्रभागीय वनाधिकारी वैभव कुमार ने बताया कि पंवालीकांठा समेत आसपास के अलग-अलग क्षेत्रों में आठ सोलर कैमरा ट्रैप लगाए गए हैं। इनके जरिये क्षेत्र में हिम तेंदुओं की वास्तविक संख्या का आकलन हो सकेगा। जिससे इनके संरक्षण को आगे की कार्ययोजना तैयार करने में मदद मिलेगी।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.