चमोली: बदरीनाथ के विकास का ये है मास्टर प्लान!

चमोली के बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान लागू करने के लिए शासन ने जमीनी स्तर पर काम शुरू कर दिया है।

मंगलवार को पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर ने बदरीनाथ धाम में तीर्थ पुरोहितों, हक-हकूकधारियों और व्यापारियों के साथ मीटिंग की। इस बैठक में उन्होंने सभी से मास्टर प्लान पर राय-मशविरा किया। मीटिंग में दिलीप जावलकर ने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से लागू होने वाली बदरीनाथ महानिर्माण योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजक्ट में शामिल है। आपको बता दें कि मास्टर प्लान के तहत केदारपुरी की तर्ज पर बदरीशपुरी को संवारा जाना है।

गौरतलब है कि योजना के लिए 424 करोड़ का बजट प्रस्तावित है। मास्टर प्लान लागू होने से धाम में सुविधाओं का विस्तार होगा। इसका फायदा तीर्थ यात्रियों को तो होगा ही, साथ ही स्थानीय लोगों को भी इसका फायदा मिलेगा। मीटिंग के बाद पर्यटन सचिव ने नारायण पर्वत, माता मूíत मार्ग, ब्रह्मकपाल, तप्तकुंड क्षेत्र, बामणी गांव मार्ग स्थानों का निरीक्षण भी किया।

क्या है मास्टर प्लान?
इस प्लान के तहत बदरीनाथ में तीन चरणों में विकास से जुड़े काम होंगे। पहले चरण में शेष नेत्र और बदरीश झील का सौंदर्यीकरण होना है। जबकि दूसरे चरण में बदरीनाथ धाम परिसर और आसपास के स्थलों के सौंदर्यीकरण के साथ विस्तार किया जाना है। वहीं तीसरे और आखिरी फेज शेषनेत्र झील से बदरीनाथ मंदिर तक आस्था पथ निर्माण किया जाएगा।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

4 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

4 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.