फोटो: सोशल मीडिया
उत्तराखंड में कोरोना के लगातार बढ़ते मामले को देखते हुए सरकार ने स्कूल खोलने की तारीख को टाल दिया है।
शिक्षा मंत्री अरविंग पांडेय ने बताया कि 21 सितंबर से स्कूल नहीं खुलेंगे। उन्हें इस संबंध में विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। उन्होंने एक वीडियो जारी करके भी अभिभावकों ये जनाकारी दी है। अब स्कूलों को कब खोला जाएगा इस पर कोई फैसला फिलहाल नहीं लिया गया है। ये आगे कोरोना के हालात पर निर्भर करेगा।
आपको बता दें कि अनलॉक-4 की गाइडलाइंस के तहत सरकार ने तय किया था कि ऑनलाइन शिक्षा जारी रहेगी। हालांकि 21 सितंबर से 50 फीसदी स्टाफ को स्कूल आने की इजाजत होगी। इसके अलावा कंटेनमेंट जोन से बाहर के स्कूलों में कक्षा नौ से 12 तक के छात्र 21 सितंबर से स्कूल आ सकेंगे। इस गाइडलाइन में ये भी तय किया गया था कि बच्चों को स्कूल बुलाने के लिए अभिभावकों की इजाजत लेनी होगी। कोई भी स्कूल जबरदस्ती बच्चों को स्कूल नहीं बुला सकेगा।
आपको बता दें कि प्रदेश में कोरोना के 33 हजार से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। जिसमें से एक्टिव केस 10374 हैं। चिंता की बात ये है कि हर बढ़ते दिन के साथ कोरोना के केस बढ़ते जा रहे हैं। संक्रमण की दर इस वक्त 6.51 फीसदी पर आ गया है। वहीं, रिकवरी दर 66.87 फीसदी है और डबलिंग रेट 21.89 दिन हो गई है।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.