उत्तराखंड: आज से खुले कक्षा 9 से 12वीं तक के स्कूल, छात्र-छात्राओं में दिखा उत्साह, कोरोना गाइडलाइन का हुआ पालन

उत्तराखंड में आज से कक्षा 9 से 12वीं तक के स्कूल खुल गए हैं। जिसके बाद आज पहले दिन स्कूल पहुंचें छात्र-छात्राओं में बड़ा उत्साह देखने को मिला।

वही स्कूल प्रशासन भी अलर्ट मोड़ पर दिखा और सरकार की जो गाइडलाइंस है उसका पूरी तरह पालन किया गया। वही विवेकानंद स्कूल के प्रिंसिपल ऐके सिंह ने बताया कि स्कूल खोलने से पहले ही स्कूल को सैनिटाइज किया गया। साथ ही पूरे स्कूल में साफ सफाई की गई है और जब बच्चे स्कूल पहुंचे तो उनको भी सेनेटाइजर किया गया।

साथ ही क्लास रूम में भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अभी बच्चे पूर्ण रूप से स्कूल नही आ रहे है क्योंकि आज पहला दिन स्कूल का है और पेरेंट्स भी बच्चो को स्कूल भेजने में कतरा रहे है लेकिन एक सप्ताह के बाद पेरेंट्स का भी रुझान दिखने लगेगा। वही स्कूल पहुंचे छात्राओ का कहना है कि काफी समय के बाद स्कूल खुले है तो काफी ही अच्छा उनको लग रहा है, साथ ही उन्होंने कहा कि कोरोना गाइडलाइन का भी पालन किया जा रहा है।

बता दें शासन ने दो दिन पहले दिवसीय और आवासीय स्कूलों को कोरोना काल में संचालित करने के लिए एसओपी जारी कर दी है थी। अप्रैल में कोरोना संक्रमण बढ़ने के बाद से स्कूल बंद चल रहे हैं। एसओपी के अनुसार स्कूलों में उन्हीं छात्रों को प्रवेश मिलेगा, जिनके पास अभिभावकों का सहमति पत्र होगा। इसके अलावा मास्क पहनने और शारीरिक दूरी का पूरा पालन करना अनिवार्य होगा।

उत्तराखंड सरकार की ओर से 9 से 12वीं कक्षा तक के लिए स्कूल खोलने की अनुमति मिलने के बाद देहरादून जिले में 1239 सरकारी और 11 केंद्रीय विद्यालय आज से खुलने गए हैं। वहीं, जिले के 900 निजी स्कूलों में से कुछ दिवसीय स्कूल ही खुलेंगे। ज्यादातर निजी स्कूल अभी अभिभावकों की सहमति मिलने का इंतजार कर रहे हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 weeks ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

4 weeks ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

4 weeks ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

4 weeks ago

गाजीपुर: स्कूल-मंदिर के पास प्रस्तावित शराब दुकान पर बवाल, सेवराई में ग्रामीणों का विरोध

गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के ग्राम सभा सेवराई में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब की…

2 months ago

अंबेडकर जयंती पर गाजीपुर में 10 बस्तियों में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों को मिला लाभ

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को…

2 months ago

This website uses cookies.