उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले में पुलिस ने 60 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। उधम सिंह नगर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दिनेशपुर थाना पुलिस की ओर से शराब तस्करों के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने भगवान दास निवासी जाफरपुर, जंगीर सिंह निवासी ग्राम अर्जुनपुर और ज्ञान सिंह निवासी दुर्गापुर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 50 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की।
पुलिस ने तीनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इसके अलावा एक अन्य घटना में गदरपुर थाना पुलिस ने शनिवार रात को खुशालपुर निवासी मक्खन सिंह को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से भी 10 लीटर कच्ची शराब बरामद की है।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.