उत्तराखंड: गुफा से प्रेमी जोड़े के कंकाल बरामद, इलाके में फैली सनसनी, चौंकाने वाली बात आई सामने

उत्तराखंड के पौड़ी जिले के पैठाणी थाना इलाके में प्रेमी जोड़े के कंकाल गुफा में मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

दोनों के परिजनों की तरफ से अभी तक कोई पुलिस रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाई गई है। एसएसपी पी रेणुका देवी ने बताया कि थाना क्षेत्र पैठाणी के तरपाली सैंण में गांव से करीब ढाई किमी दूर जंगल की एक गुफा में दो कंकाल मिले।

कंकाल की पहचान दो महीने पहले लापता हुए सुनील पुत्र सोबत सिंह निवासी तरपालीसैंण और लक्ष्मी पुत्री गुलाब सिंह निवासी छत्तर के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि परिजनों ने कपड़ों और जूते-चप्पल से इनकी पहचान की है।

खबरों के मुताबिक, सुनील और लक्ष्मी का प्रेम प्रसंग चल रहा था। बीते 28 जनवरी को सुनील के परिजन रिश्ते के लिए लक्ष्मी के घर गए थे। लेकिन लक्ष्मी के घर वालों ने रिश्ते से इंकार कर दिया था। इसी दिन शाम को दोनों घर से लापता हो गए थे। किसी भी परिजन ने इनके लापता होने की सूचना पुलिस को नहीं दी थी। एसएसपी ने बताया कि कंकालों को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया है। जरूरत पड़ने पर डीएनए परीक्षण भी किया जाएगा।

Ashish Ranjan

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

1 month ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

1 month ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.