उत्तराखंड: स्वच्छता को लेकर टिहरी के डीएम का अभियान ‘ऑपरेशन क्लीन’

लोगों को सफाई प्रति केंद्र की मोदी सरकार से लेकर प्रदेश की त्रिवेंद्र सिंह रावत सरकार जागरुक करने की कोशिश कर रही है। केंद्र की मोदी सरकार को स्वच्छ भारत अभियान भी चला रही है। इस अभियान का असर भी दिख रहा है।

इसी को आगे बढ़ाते हुए टिहरी गढ़वाल के डीएम मंगेश गिल्डियाल भी शानदार काम कर रहे हैं। नई टिहरी में लोगों को स्वच्छता का महत्व बताने और शहर की गलियों को चमकाने के लिए डीएम मंगेश घिल्डियाल खुद सड़कों पर उतरे। जिलाधिकारी ने घर-घर जाकर लोगों से शहर को साफ रखने में अपना योगदान देने की अपील की। डीएम ने इस दौरान लोगों को सूखा और गीला कूड़ा अलग-अलग कूड़ेदानों में डालने के लिए कहा। लोगों को बताने के लिए डीएम मंगेश ने अपने सामने लोगों से सूखा और गीला कूड़ा अलग-अलग डलवाया।

आपको बता दें कि जिला प्रशासन और नगर पालिका की तरफ से शहर में ऑपरेशन क्लीन चलाया जा रहा है। इसके तहत लोगों से सूखा और गीला कूड़ा पालिका की गाड़ी में अलग-अलग डलवाया जा रहा। लोगों को जागरुक करने के लिए डीएम मंगेश घिल्डियाल खुद शहर के सी-ब्लॉक पहुंचे। जहां उन्होंने अपने सामने स्थानीय लोगों से गीला और सूखा कचरा अलग-अलग जगह इकट्ठा कराया। डीएम ने पालिका कर्मचारियों को भी निर्देश दिया कि अगर कोई गीला और सूखा कूड़ा अलग-अलग ना डाले तो उसका चालान किया जाए।

डीएम मंगेश घिल्डियाल ने लोगों से कहा कि सफाई बनाए रखने के लिए पालिका के साथ लोगों को भी अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। कूड़ा निस्तारण की आदत घर से डालें। ऐसा करके हम पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग कर सकते है। लोग सूखा और गीला कूड़ा अलग-अलग कूड़ेदानों में रखेंगे तो नगर पालिका के कर्मचारियों को भी कचरा निस्तारण में मदद मिलेगी। घरों से निकलने वाले जैविक और अजैविक कचरे को अलग डालने से डंपिंग जोन में उसके निस्तारण में आसानी होगी। आपको बता दें कि अपर जिलाधिकारी शिवचरण द्विवेदी को बौराड़ी के विभिन्न मोहल्लों में लोगों को जागरूक करने की जिम्मेदारी दी गई थी।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.