टिहरी गढ़वाल: डोबरा-चांठी में हरीश रावत का कहीं हुआ स्वागत, कहीं हुआ घेराव

बुधवार को टिहरी गढ़वाल पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को उस वक्त रलागोट के बांध प्रभावितों के विरोध करना पड़ा जब वो डोबरा-चांठी पहुंचे थे।

उनके साथ ही कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के खिलाफ भी लोगों ने प्रदर्शन किया। लोगों की नाराजगी इस बात को लेकर थी कि सीएम रहते रावत ने डोबरा-चांठी पुल प्रभावितों की मांगों का समाधान नहीं किया। हालांकि यहां पहुंचने पर सीएम हरीश रावत का कांग्रेसियों ने स्वागत किया है।

आपको बता दें कि राज्य की स्थापना के दिवस की पूर्व संध्या पर आठ नवंबर को टिहरी बांध प्रभावितों को डोबरा-चांठी पुल की सौगात मिलने वाली है। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत पुल का लोकार्पण करेंगे। पुल से गाड़ियों का आवागमन शुरू होने पर बांध प्रभावित प्रतापनगर, थौलधार ब्लॉक और उत्तरकाशी जिले की गाजणा पट्टी के लोगों को आने-जाने में सहूलियत होगी।

टिहरी झील के उस पार बसे प्रतापनगर और गाजणा पट्टी के गांवों के लोगों के यातायात को सुगम बनाने के लिए 2006 से टिहरी झील के ऊपर डोबरा चांठी पुल बनना शुरू हुआ था। 14 साल के इंतजार के बाद पुल अब बनकर तैयार हो गया है। पुल से गाड़ियों की आवाजाही शुरू करने के लिए स्थानीय लोग शासन-प्रशासन पर लगातार दबाव बनाए हुए थे। 300 करोड़ की लागत से डोबरा-चांठी में झील के ऊपर 725 मीटर लंबे पुल का निर्माण किया है।

newsnukkad18

Recent Posts

लेजेंड्स लीग क्रिकेट: इंडिया टाइगर्स ने कैप्टन राशिद खान को बनाया नया CEO

फ्रेंचाइजी क्रिकेट की दुनिया से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। लीजेंड्स…

1 week ago

उत्तराखंड: चमोली में दर्दनाक हादसा, बारातियों को लेकर लौट रही कार खाई में गिरी, 3 की मौत, 2 घायल

उत्तराखंड के चमोली जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। हेलंग-उर्गम मोटर मार्ग पर बुधवार…

3 months ago

गाजीपुर: राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी करप्शन मिशन की हुई बैठक, 10 दिसंबर को बड़े आयोजन की रूपरेखा तैयार

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के गोराबाजार क्षेत्र में बुधवार को राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी…

3 months ago

गाजीपुर: मनिया-गहमर गांव में निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल, SDM से शिकायत, जांच की मांग

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र में ग्राम पंचायतों द्वारा कराए जा…

3 months ago

बिहार: नीतीश कुमार का सीएम पद से इस्तीफा, 10वीं बार कल लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए को मिली स्पष्ट जीत के बाद सरकार गठन की…

3 months ago

गाजीपुर: भदौरा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने ली शपथ, विधायक ओमप्रकाश सिंह रहे मौजूद

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र स्थित एक निजी मैरिज हाल में…

3 months ago

This website uses cookies.