उत्तराखंड: नहीं थम रहा IMA और बाबा रामदेव के बीच का विवाद, IMA ने अब इस बात को लेकर जताई आपत्ति, कहा- CM तीरथ से करेंगे शिकायत

आईएमए और बाबा रामदेव के बीच का विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। ऐलोपैथी को लेकर दिए बयान की वजह से बाबा रामदेव लगातार सुर्खियों में छाए हुए हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन के कहने पर बेशक उन्होंने अपने बयान को लेकर माफी मांग ली है लेकिन इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के साथ उनका छत्तीस का आंकड़ा बना हुआ है। इसी बीच हरिद्वार के कुछ ऐलोपैथी कोविड अस्पतालों में मरीजों को कोरोनिल खिलाए जाने पर आईएमए ने कड़ी आपत्ति जताई है।

इस मामले में आईएमए मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव से शिकायत करने जा रहा है। आईएमए के प्रदेश सचिव डॉ अजय खन्ना ने कहा कि उन्हें जानकारी मिली है कि हरिद्वार के कुछ एलोपैथी कोविड अस्पतालों में मरीजों को दवाई के नाम पर कोरोनिल भी दी ला रही है।

उन्होंने इसपर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि इस संदर्भ में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत और मुख्य सचिव ओम प्रकाश को पत्र लिखा जाएगा।उन्होंने कहा कि नेशनल मेडिकल कमीशन के आर्टिकल 34 में साफ लिखा गया है रजिस्टर्ड मेडिकल प्रैक्टिसनर्स ही मरीजों को दवाई लिख सकते हैं।

उन्होंने कहा कि आईएमए इस बात की जांच कर रहा है कि अस्पतालों में मरीजों को कोरोनिल कैसे दी जा रही है। उन्होंने कहा कि काउंसिल के नियमों के हिसाब से मिक्सचर पैथी नहीं हो सकती और मिक्सचर पैथी को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोरोनिल कोरोना की दवाई नहीं है। इसके बावजूद इसे मरीजों को दिया जाना खतरनाक है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.