उत्तराखंड: केदारनाथ हाईवे पर दर्दनाक हादसा, दो वाहनों की भीषण टक्कर में 7 लोग गंभीर रूप से घायल

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में केदारनाथ हाईवे पर भटवाड़ीसैंण के पास दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है।

दो वाहनों की जोरदार टक्कर हो गई। इस दौरान एक बाइक सवार भी चपेट में आ गया। हादसे में सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर कोहराम मच गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों को परखच्चे उड़ गए।  स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। इसके बाद घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती करा गया।

बताया जा रहा है कि इसमें एक गाड़ी राजस्थान की थी और दूसरी गाड़ी दिल्ली की थी। राजस्थान की एक यूटिलिटी सोनप्रयाग से वापस लौट रही थी, जबकि दिल्ली से आये यात्री अपनी सेंट्रो कार में सवार होकर केदारनाथ जा रहे थे। इस दौरान भटवाड़ीसैंण में दोनों वाहनों की टक्कर हो गई।

हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति भी घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग में भर्ती कराया। हादसे के बाद दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को जेसीबी मशीन के जरिए हाईवे से किनारे किया गया।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

2 days ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

2 weeks ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

2 weeks ago

This website uses cookies.