उत्तराखंड में कोरोना के बढ़ते मामलों ने बढ़ाई चिंता, देहरादून में सबसे ज्यादा केस आए सामने

उत्तराखंड में कोरोना केसों में लगातार इजाफा हो रहा है। संक्रमितों की संख्या बढ़ने से एक बार फिर चिंता भी बढ़ने लगी है।

देहरादून में सबसे ज्यादा कोरोना पॉजिटिव केस आए हैं। इतनी बड़ी संख्या में कोरोना केस सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग भी सतर्क हो गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, कोरोना को लेकर देहरादून में चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। शनिवार को देहरादून में 21 नए लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। देहरादून जिले में 1 जनवरी से अब तक 165 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। हेल्थ विभाग के मुताबिक, देहरादून में 143 सैंपल को जांच के लिए भेजा गया।

वहीं 24 घंटे के भीतर 164 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। 15 की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। सीएमओ डॉक्टर संजय जैन के मुताबिक, अस्पतालों में तमाम इंतजाम उपलब्ध है। दून अस्पताल में तीन मरीज भर्ती हैं।

डीएमएस डॉ. धनंजय डोभाल के मुताबिक, अस्पताल में बेड, ऑक्सीजन और दवाइयों की कोई कमी नहीं हैं। डॉक्टर्स अलर्ट पर हैं। बुखार के मरीजों की अब कोरोना जांच की जाएगी देश में कोरोना के संक्रमित मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग एक बार फिर से अलर्ट हो गया है।

स्वास्थ्य महानिदेशक ने अस्पताल में आने वाले बुखार के मरीजों की कोविड जांच करने के निर्देश दिए हैं। वहीं बुखार के मरीजों को आइसोलेट करने को कहा है। उत्तराखंड में कोरोना की जांचें करीब-करीब सभी जिलों में हो रही हैं, लेकिन कुछ ही जांचों में कोरोना के संक्रमित मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. विनीता शाह ने सभी सीएमओ को मामले में पत्र जारी किए हैं।

इसमें अस्पतालों में बुखार के मरीजों की कोरोना जांच को अनिवार्य कर दिया है। वहीं बुखार यानि आईएलई (इन्फ्लुएंजा लाइक इलनेस) पीड़ित को आइसोलेशन में रहने के लिए कहा गया है। मामले में नैनीताल जिले की सीएमओ डॉ. भागीरथी जोशी ने बताया कि मातहतों को मामले में दिशा निर्देश दे दिए गए हैं। साथ ही लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.