अल्मोड़ा में शराब के नशे में अपने ही साथी की हत्या कर शव को ठिकाने लगाने के आरोप में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने अब तक चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने नैनीताल हाईकोर्ट से लौटते वक्त इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस के मुताबिक, 25 अप्रैल को अल्मोड़ा के कलसीमा गांव निवासी गिरीश लाल अचानक लापता हो गया था।
उसके भाई महेश लाल की ओर से दन्या पुलिस में गुमशुदगी की तहरीर दी गई। अगले दिन 26 अप्रैल को मौना-ल्वेशाल मार्ग पर गिरीश लाल का शव बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने मृतक के भाई के तहरीर पर सिमल्टी गांव के गिरीश, दयाकिशन और दाडमी उडियार गांव के हीरालाल और नारायण सिंह के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया।
पुलिस ने नामजद सिमल्टी निवासी गिरीश लाल और नर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। दोनों हत्या के बाद अस्पताल में भर्ती हो गए थे। इसी मामले में पुलिस दो हत्या आरोपी हीरालाल और दयाकिशन को पहले गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि घटना के दिन पांचों लोग नैनीताल हाईकोर्ट से लौट रहे थे और शराब के नशे में मारपीट के बाद गिरीश लाल की हत्या कर उसके शव को जंगल में छुपा दिया था।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.