अल्मोडा: शादी वाले दिन दुल्हन हुई कोरोना पॉजिटिव, PPE किट पहनकर दूल्हा-दुल्हन ने लिए सात फेरे

उत्तराखंड में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा। अल्मोड़ा जिले के लाट गांव में एक शादी समारोह में उस समय हड़कंप मच गया जब दुल्हन की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आ गई।

राजस्थान के बीकानेर से गांव में बरात भी पहुंच गई थी। कोरोना संक्रमित दुल्हन ने पीपीई किट पहनकर शादी रचाई। दूल्हे और शादी कराने वाले दोनों पक्षों के पंडितों ने भी पीपीई किट पहनी। शादी संपन्न होने के बाद बरात बिना दुल्हन के ही लौट गई। दुल्हन को घर में ही आइसोलेट किया गया है।

लाट गांव की युवती की गुरुवार को शादी तय थी। परिवार वाले तैयारी में जुटे थे। युवती भी बाजार से अपना शृंगार आदि का सामान खरीदकर ले आई थी, लेकिन दो दिन पहले उसकी तबीयत अचानक खराब होने लगी। परिवार वालों ने स्थानीय कोविड हॉस्पिटल बेस अस्पताल में कोरोना टेस्ट के लिए उसका सैंपल दिया। इधर, गुरुवार सुबह तक सबकुछ ठीक चल रहा था।

बीकानेर (राजस्थान) से बारात भी दुल्हन के घर के लिए रवाना हो चुकी थी। लेकिन इसी बीच बेस अस्पताल से दुल्हन की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने की जानकारी मिल गई। इससे पूरा परिवार सकते में आ गया। इसकी जानकारी किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष हरीश कनवाल को मिली। उन्होंने तय तिथि और समय पर ही यह विवाह संपन्न कराने के लिए रास्ता निकालने की कोशिश की। उन्होंने प्रशासन से संपर्क किया। तय हुआ कि दूल्हा-दुल्हन और विवाह की रस्में कराने वाले पंडित जी को पीपीई किट उपलब्ध कराकर विवाह संपन्न करा लिया जाय।

दुल्हन के माता-पिता और भाई ने भी पीपीई किट में शादी के समस्त अनुष्ठान संपन्न कराए। दूल्हा-दुल्हन ने पीपीई किट में ही एक-दूसरे को माला पहनाकर अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लिये। विवाह संपन्न होने के बाद कोरोना संक्रमित दुल्हन को क्वारंटाइन कर दिया गया। बताया गया कि वर पक्ष अल्मोड़ा जिले में ग्राम पालमपुर (देघाट) का मूल निवासी है लेकिन ये लोग हाल निवासी बीकानेर (राजस्थान) के हैं। बारात राजस्थान से ही अल्मोड़ा आई थी।

एसडीएम सीमा विश्वकर्मा ने बताया कि बारात आ चुकी थी। इसके चलते कोविड प्रोटोकॉल का अनिवार्य रूप से पालन करने का भरोसा देने पर ही इस विवाह की अनुमति दी गई। प्रशासन की ओर से पीपीई किट भी उपलब्ध कराए गए। विवाह संपन्न होने के बाद दुल्हन को क्वारंटाइन कर दिया गया है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.