उत्तराखंड: राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर खरीदने के लिए अपनी सांसद निधि से देंगे 50 लाख रुपए

उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद और बीजेपी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी उत्तराखंड में ऑक्सीजन उपकरणों की खरीद में अपनी सांसद निधि से 50 लाख रुपये जारी करेंगे।

सांसद बलूनी ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के साथ कोरोना की स्थिति पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने बताया कि उपलब्ध संसाधनों के साथ सरकार कोरोना महामारी से मजबूती से लड़ रही है। लेकिन संक्रमण की संख्या बढ़ने से सभी मरीजों को ऑक्सीजन सिलेंडर या कंसंट्रेटर उपलब्ध कराना बड़ी चुनौती बना हुआ है।

सांसद बलूनी ने कहा कि वह अपनी सांसद निधि से कंसंट्रेटर ( ऐसा उपकरण जो ऑक्सीजन बनाता है) की खरीद में सहयोग देंगे। इस के लिए अपनी सांसद निधि के नोडल अफसर (जिलाधिकारी पौड़ी) को पत्र लिखकर तत्काल पचास लाख की राशि कंसंट्रेटर की खरीद हेतु जारी करने के निर्देश दिए।

सांसद बलूनी ने कहा कि उत्तराखंड के दुर्गम क्षेत्रों में इन उपकरणों से उन मरीजों को राहत मिलेगी जिन्हें शरीर में ऑक्सीजन लेवल की कमी होने पर ऑक्सीजन उपकरणों की आवश्यकता होती है। हमारे दुर्गम क्षेत्र के अस्पतालों में इनकी ज्यादा जरूरत है।

सांसद बलूनी ने कहा कि वह इस महामारी से निपटने के लिए चिकित्सा उपकरणों की उपलब्धता हेतु अनेक संस्थाओं के संपर्क में है और उनका प्रयास है कि शीघ्र ही राज्य के लिए अन्य चिकित्सा संसाधन भी जुटाये जा सकें ताकि अनेक महत्वपूर्ण जीवनों की रक्षा हो सके। उन्होंने कहा कि इस महामारी में सभी लोग अपना ध्यान रखें, मास्क, सैनिटाइजेशन और 2 गज की दूरी का कड़ाई से पालन करें।

newsnukkad18

View Comments

  • बहुत अच्छा लेख, जानकारी साझा करने के लिए धन्यवाद

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.