उधम सिंह नगर के काशीपुर से गाड़ी चोरी का एक नया मामला सामने आया है।
यहां कुंडा थाना क्षेत्र में एक रिसॉर्ट में चल रहे शादी समारोह के दौरान पार्षद की स्कॉर्पियो कार पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। दरअसल काशीपुर नगर निगम के वार्ड नंबर-22 के पार्षद नौशाद अंसारी के छोटे भाई सरफराज अंसारी का निकाह कुंडा थाना क्षेत्र में जसपुर रोड पर स्थित पंवार रिसोर्ट में था। सभी लोग निकाह की रस्मअदाएगी में व्यस्त थे और पार्षद नौशाद की स्कॉर्पियो कार रिसॉर्ट में खड़ी थी। इस दौरान चोरों ने स्कॉर्पियो कार का लॉक तोड़ उसे लेकर फरार हो गए।
कार चोरी की घटना का पता तब चल जब शादी समारोह समपन्न होने के बाद पार्षद घर को लौटने के लिए स्कॉर्पियों लेने गए। चोरी की सूचना कुंडा थाने में दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर सीसीटीवी फुटेज खंगाले और वहां पूछताछ की, लेकिन कार का पता नहीं चल पाया है। पुलिस चौकी प्रभारी विजेंद्र कुमार का कहना है कि पुलिस की दो टीमें स्कॉर्पियो की बरामदगी के लिए गठित कर दी गई हैं। जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी कर स्कॉर्पियो कार भी बरामद कर ली जाएगी।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.