उधम सिंह नगर: लोन पर लिया टैम्पो, कर्ज नहीं चुका पाया तो करना पड़ा सुसाइड

उधम सिंह नगर के रुद्रपुर में टैम्पो की किश्त नहीं जमा कर पाने पर खुदकुशी कर ली।

कोरोना महामारी ने जिंदगी बहुत मुश्किल कर दी है। पहला तो महामारी इतनी तेजी से फैल रही है कि हर कोई दहशत में है। दूसरा कोरोना महामारी की वजह से लोगों के आर्थिक हालात बद से बदतर हो चुके हैं। उधम सिंह नगर में आर्थिक तंगी से जूझ रहे एक युवक ने खुदकुशी कर ली। घटना रुद्रपुर के जगतपुरा आवास विकास इलाके की है। यहां 25 साल के मोनू नाम के युवक ने रोजगार के लिए लोन पर एक टैम्पो खरीदा था। कोरोना के चलते पिछले कुछ वक्त से काम अच्छा नहीं चल रहा था। जिसकी वजह से वो महीने की किश्त भरने लायक रकम भी नहीं निकल पा रही था। दूसरी तरफ किश्त जमा करने का दबाव था। लिहाजा उसने मौत को गले लगा लिया।

परिवार वालों के मुताबिक सोनू पिछले कुछ वक्त से डिप्रेशन में था। मंगलवार सुबह लगभग साढ़े चार बजे जब उसकी मां उठी तो मोनू के कमरे का दरवाजा बंद था। मां ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन भीतर से कोई जवाब नहीं मिला। जिसके बाद घर वालों ने दरवाजा तोड़ दिया। जब वो कमरे में घुसे तो अंदर मोनू की लाश फंदे पर लटकी थी। उसने कमरे के पर्दे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली थी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर कर रही है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.