उधम सिंह नगर: बाजपुर में आग ने तीन घरों का सब कुछ खाक कर दिया

उधम सिंह नगर के बाजपुर के मुडिया कला गांव में तीन झोपड़ी में अचानक लगने से सब कुछ जलकर खाक हो गया।

आग में झुलसने से एक बकरी की मौत हो गई, जबकि घर में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। घरवालों के मुताबिक तीन लाख से ज्यादा का नुकसान हुआ है। गनीमत ये रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। आग लगने की वजह का फिलहाल पचा नहीं चल पाया है।

चश्मदीदों के मुताबिक आग नवाब जान की झोपड़ी में लगी. देखते ही देखते आग ने पड़ोसी आरिफ और बाबू की झोपड़ियों को भी चपेट में ले लिया। शोर मचाने पर गांव के लोग इकट्ठा हुए और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक घर का सामान जलकर खाक हो चुका था। पूर्व प्रधान लियाकत ने प्रशासन से अग्निकांड के पीड़ितों को आर्थिक मदद की मांग की है।

पूर्व ग्राम प्रधान लियाकत अली के मुताबिक इस अग्निकांड में नवाब जान का सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है, क्योंकि नवाब ने अपनी बेटी के दहेज में देने के लिये सामान बनवाया था। जिसमें सोने और चांदी के जेवरात, और बाइक थी। आग में 40 हजार की नकदी भी जल गई।

newsnukkad18

Recent Posts

लेजेंड्स लीग क्रिकेट: इंडिया टाइगर्स ने कैप्टन राशिद खान को बनाया नया CEO

फ्रेंचाइजी क्रिकेट की दुनिया से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। लीजेंड्स…

1 week ago

उत्तराखंड: चमोली में दर्दनाक हादसा, बारातियों को लेकर लौट रही कार खाई में गिरी, 3 की मौत, 2 घायल

उत्तराखंड के चमोली जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। हेलंग-उर्गम मोटर मार्ग पर बुधवार…

3 months ago

गाजीपुर: राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी करप्शन मिशन की हुई बैठक, 10 दिसंबर को बड़े आयोजन की रूपरेखा तैयार

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के गोराबाजार क्षेत्र में बुधवार को राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी…

3 months ago

गाजीपुर: मनिया-गहमर गांव में निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल, SDM से शिकायत, जांच की मांग

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र में ग्राम पंचायतों द्वारा कराए जा…

3 months ago

बिहार: नीतीश कुमार का सीएम पद से इस्तीफा, 10वीं बार कल लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए को मिली स्पष्ट जीत के बाद सरकार गठन की…

3 months ago

गाजीपुर: भदौरा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने ली शपथ, विधायक ओमप्रकाश सिंह रहे मौजूद

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र स्थित एक निजी मैरिज हाल में…

3 months ago

This website uses cookies.