ऊधम सिंह नगर की सितारगंज जेल में सजा काट रहे अंडरवर्ल्ड डॉन प्रकाश पांडेय समेत 75 कैदियों में कोरोना का संक्रमण फैल गया है।
कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सभी को रुद्रपुर अस्थायी जेल में शिफ्ट करना पड़ा है। वहीं डॉन प्रकाश पांडेय को अस्थायी जेल में शिफ्ट करने पर जिला पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। उन्हें सुरक्षा का डर सताने लगा। जिसके बाद अनान-फानन में अस्थायी जेल में हथियारों से लैस पीएसी के जवानों को तैनात किया गया। हालांकि, सुरक्षा को देखते हुए प्रकाश पांडेय समेत कई कुख्यात अपराधियों को जेल में वापस शिफ्ट कर दिया गया। बताया गया कि अब ऐसे कैदियों का इलाज जेल में ही किया जाएगा।
आपको बता दें कि बुधवार को सभी कोरोना पॉजिटिव कैदियो को रुद्रपुर की अस्थायी जेल में शिफ्ट किया गया था। लेकिन अंडरवर्ल्ड डॉन प्रकाश पांडेय को अस्थायी जेल में शिफ्ट कराने के बाद से जिला पुलिस के हाथ पांव फूल गए। जिसके बाद उसका परीक्षण कराने के बाद डॉन समेत दूसरे अपराधियों को सितारगंज सेंट्रल जेल वापस भेज दिया गया।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.