केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह कल उत्तराखंड आएगें। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के पौड़ी जिले दौरे को लेकर पीठसैंण में आज तैयारियां की गई।
तैयारियों का जाजया खुद प्रदेश के उच्च शिक्षामंत्री डा. धन सिंह रावत ले रहे है। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का पीठसैंण का दौरा शुक्रवार यानी 1 अक्टूबर को प्रस्तावित है। पीठसैंण पेशावर कांड के नायक एवं स्वाधीनता संग्राम सैनानी वीर चंद्र सिंह गढ़वाली का पैतृक गांव है।
रक्षामंत्री गढ़वाली की पुण्य तिथि पर आयोजित स्मृति कार्यक्रम में मूर्ति का अनावरण करने के साथ ही यहां बने स्मारक का लोकार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। कार्यक्रम में शहीद सैनिकों के परिजनों एवं वीर चंद्र गढ़वाली के परिजनों को भी रक्षा मंत्री सम्मानित करेंगे। रक्षामंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने भी व्यस्वस्थाएं चाकचौबंद की है। पुलिस प्रशासन भी पीठसैंण पहुंच गया है।
कैबिनेट मंत्री डा. धन सिंह रावत ने बताया कि रक्षा मंत्री के स्वागत की तैयारियां पूरी कर ली गई है। समारोह को भव्य रूप से आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम को लेकर निमंत्रण पत्र दिए गए है। इसके लिए वह भी स्वयं गांवों में गए है।
फ्रेंचाइजी क्रिकेट की दुनिया से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। लीजेंड्स…
उत्तराखंड के चमोली जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। हेलंग-उर्गम मोटर मार्ग पर बुधवार…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के गोराबाजार क्षेत्र में बुधवार को राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र में ग्राम पंचायतों द्वारा कराए जा…
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए को मिली स्पष्ट जीत के बाद सरकार गठन की…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र स्थित एक निजी मैरिज हाल में…
This website uses cookies.