फोटो: सोशल मीडिया
उत्तरकाशी के कलेक्ट्रेट की जल्द ही सूरत बदलने वाली है। कलेक्ट्रेट का रेनोवेशन चल रहा है।
काम पूरा हनो के बाद कलेक्ट्रेट भवन पहाड़ी शैली और संस्कृति को दर्शाता प्रदेश का पहला कलक्ट्रेट होगा। जिले के डीएम मयूर दीक्षित ने पहाड़ी शैली में किए जा रहे कार्य का निरीक्षण किया और प्रथम चरण के कार्य को 15 मार्च से पहले पूरा करने के निर्देश दिए।
दरअसल कई राज्य के कई जिलों में जिलाधिकारी कार्यालय की बिल्डिंग स्थानीय शैली में बनी है, लेकिन, उत्तराखंड के जनपदों के कलक्ट्रेट भवन पहाड़ी शैली में नहीं बने हुए हैं। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने उत्तरकाशी के कलक्ट्रेट भवन को पहाड़ी शैली का स्वरूप देने की पहल की है। जिसमें पहले चरण में तिबारी, निमदारी, छज्जा, जंगलादार, बाखली, खोली, मोरी का निर्माण किया जा रहा है।
पहले चरण का काम पूरा होने के बाद दूसरे चरण का काम होगा। जिसमें पठाल की छत बनाई जाएगी। इसके अलावा कलक्ट्रेट परिसर में झूली तारों को भी भूमिगत किया जाएगा। कलक्ट्रेट के अंदर हर पटल ई-ऑफिस बनाया जा रहा है, जिससे कार्यों में पारदर्शिता आएगी और यह पता भी चल सकेगा कि फाइल किस पटल और किस विभाग के पास लंबित है।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.