आफत बनकर बरस रहा पानी! खटीमा शहर में हुआ जलभराव, घर और दुकानें डूबीं

खटीमा शहर के कंजाबाग रोड की तस्वीरें बताती है कि इलाके में स्थिति बेहद खराब है। जहां देर रात से हो रही बारिश के पानी के घरों में घुस जाने से ना सिर्फ आम लोगों को परेशानी हो रही है बल्कि सड़कों पर हुए जलभराव के चलते यातायात भी बुरी तरह से प्रभावित हुआ है।

उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश लोगों के लिए परेशानी का सबब बनता जा रहा है। उधम सिंह नगर जिले के खटीमा शहर में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बाद शहर में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है। बरसात के पानी की निकासी ना होने के चलते शहर के कई इलाके पानी में डूबते हुए नजर आ रहे हैं। आफत बनकर बरस रही बारिश का पानी कई घरों और दुकानों में घुस गया है।

खटीमा शहर के कंजाबाग रोड की ये तस्वीरें बताती है कि इलाके में स्थिति बेहद खराब है। जहां देर रात से हो रही बारिश के पानी के घरों में घुस जाने से ना सिर्फ आम लोगों को परेशानी हो रही है बल्कि सड़कों पर हुए जलभराव के चलते यातायात भी बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। आपको बता दें, उत्तराखंड के कई जिलों में पिछले कई दिनों से भारी बारिश हो रही है। जिसके चलते पानी घुटनों तक भर गया है।

वहीं जिले के कई और इलाकों में भी भारी बारिश के चलते नदी का पानी लोगों के घरों में घुस गया है। आपको बता दें, जिले के सितारगंज में मूसलाधार बारिश से बैगुल नदी उफान पर आ गई। नदी का पानी कई गांवों में घुस गया। बाढ़ से करीब 250 परिवार प्रभावित हो गए हैं। कई परिवारों ने घरों को छोड़कर रिश्तेदारों के घरों पर पनाह ली है।

आपको बता दें, उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बारिश ने हाहाकार मचा रखा है। हफ्ते भर से जारी मूसलाधार बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है। जिसके चलते पहाड़ धंस रहे हैं, सड़कें टूटकर बिखर रही। राज्य में भारी बरसात को लेकर पहले ही अलर्ट जारी किया जा चुका है। सूबे में पांच दिनों का भारी बारिश के अलर्ट का आज चौथा दिन है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.