उत्तराखंड: भाजयुमो नेता खुदकुशी मामले में पत्नी गिरफ्तार, होंगे खुलासे?

हल्द्वानी में भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेता सुंदर आर्य के ससुराल में जहर खाकर खुदकुसी करने के मामले में पुलिस ने उनकी पत्नी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक, 23 फरवरी को चंपावत के देवीधुरा निवासी सुंदर ने हल्द्वानी के लामाचैड़ मुखानी स्थित जयपुर पाडली में अपनी ससुराल में जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी। अस्पताल ले जाने के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया था। आरोपी के भाई जगदीश राय पुत्र रामलाल की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

मृतक के भाई की शिकायत के मुताबिक, उनके भाई ने अपनी महिला मित्र से प्रेम विवाह किया था लेकिन उसकी पत्नी बाद में और विवाह करने की बात करने लगी। यही नहीं उसके ससुराली भी मृतक सुंदर को धमकाने लगे। इससे परेशान होकर सुंदर ने 23 फरवरी को ससुराल में ही जहर खा लिया। पुलिस ने मृतक का सुसाइड नोट और मोबाइल बरामद कर लिया है। पुलिस ने जांच के बाद आज आरोपी पत्नी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।

vishal2522

Recent Posts

गाजीपुर रक्तदान शिविर: 15 यूनिट रक्त संग्रहित, नागरिक सुरक्षा कोर की पहल

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में नागरिक सुरक्षा कोर की पहल पर राजकीय मेडिकल कॉलेज, जिला…

5 days ago

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

4 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

1 month ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

This website uses cookies.