फोटो: सोशल मीडिया
उत्तरकाशी से दुखद खबर है। मोरी विकासखंड के ओसला गांव में घर की दीवार ढहने से 18 साल के युवक की दर्दनाक मौत हो गई है।
हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दोपहर में दीवार ढहने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर बड़ी संख्या में भीड़ जमा हो गई। चारों तरफ चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक, अचानक दीवार ढहने से तीन युवक उसके मलबे में दब गए। मलबे में दबने से ओसला गांव के रहने वाले 18 साल के नीलेश की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, 36 साल के रोशन लाल और 32 साल के सोहन लाल गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल युवकों को पैदल मार्ग से मोरी अस्पताल पहुंचाया गया।
वहीं, हादसे की सूचना मिलने के बाद राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। तहसीलदार ने बताया कि ओसला गांव में दीवार गिरने से एक युवक की मौत और दो घायल होने की सूचना है। उन्होंने बताया कि राहत पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि अगस्त महीने में भारी बारिश के चलते गांव में जलभराव हो गया था। यही वजह है कि गांव में कई घरों की दीवारें और पुश्ते कमजोर हो गई हैं, जिसकी वजह से ये हादसा हुआ है।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.