उत्तरकाशी में बादल फटने से 17 की मौत के बाद तबाही के वीडियो आए सामने, 2013 में आई त्रासदी की दिलाई याद

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में बादल फटने के बाद जो तस्वीरें और वीडियो सामने हैं उसने केदारनाथ में 2013 में आई भीषण त्रासदी की यादों को ताजा कर दिया है।

उत्तरकाशी में बादल फटने के बाद झकझोर देने वाले वीडियो सामने आए हैं, लोग इन वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। बादल फटने के बाद नदी का पानी अपने साथ रास्ते में आए मकानों और सामनों को साथ लिए बहता हुआ दिखाई दे रहा है। जो भी उसके रास्ते में आया उसे साथ बहा ले गया।

रोंगटे खड़े कर देने वाले इन वीडियो को जिसने भी देखा उसकी रूप कांप उठी है। वीडियो को देखने के बाद आप अंदाजा लगा सकते हैं कि बादल फटने के बाद किस तरह की तबाही इलाके में मची है। बादल फटने के बाद सरकार ने 17 लोगों की मौत की पुष्टि कर दी है। वहीं कई लोग अभी भी लापता हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।

बादल फटने से मोरी तहसील के कई गांव प्रभावित हुए हैं। बड़े स्तर पर राहत और बचाव का काम चलाया जा रहा है। एसडीआरएफ और आटीबीपी की टीमें इलाके में राहत और बचाव के काम में जुटी हुई हैं। घायलों को अस्पतला में पहुंचाया जा रहा है। वहीं जिन लोगों के मकान तबाह हो गए हैं, उन्हें सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: उत्तरकाशी में बादल फटने से 17 लोगों की मौत के बाद चारों तरफ तबाही का मंजर, बर्बादी के बाद ऐसा दिख रहा ये इलाका

इसे भी पढ़ें: उत्तरकाशी में बादल फटने से कोहराम, 17 की मौत, दर्जनों मकान जमींदोज, रेस्क्यू ऑपरेशन में लगाए गए हेलीकॉप्टर

इसे भी पढ़ें: Video: चमोली में बारिश का कहर, भरभराकर गिरी तीन मंजिला इमारत, पलक झपकते ही पानी में बहा मलबा

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

2 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

4 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

4 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

4 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

4 weeks ago

This website uses cookies.