उत्तरकाशी: खुशी के मौके पर दर्दनाक हादसे की वजह से पसर गया मातम

 उत्तराखंड के उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा हुआ है। भटवाड़ी और गोसाली रोड पर बेकाबू होकर बारातियों से भरी कार गहरी खाई में गिर गई।

हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि 6 लोग घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में दो की हालत गंभीर बनी हुई है, जिन्हें देहरादून रेफर कर दिया गया है। हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य के दौरान एक ग्रामीण भी फिसल कर गिरने की वजह से घायल हो गया।

हादसा रात के वक्त उस वक्त हुआ जब बारात गांव लौट रही थी। हादसे में जिन लोगों की मौत हुई उसमें ड्राइवर भी शामिल है। हादसे की खबर मिलते ही एसडीआरएफ, पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। रात के अंधेरे में रेस्क्यू अभियान चलाकर घायलों को खाई से बाहर निकालकर 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल ले जाते वक्त दो लोगों ने दम तोड़ दिया।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

4 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.