बागेश्वर में तेजी से दौड़ेगा विकास का पहिया, हर व्यक्ति की बुझेगी प्यास!

बागेश्वर जिले में विकास पहिया तेजी से घूमेगा। जल जीवन मिशन के तहत जिले के लिए 83 करोड़ रुपये पास किये गये हैं।

इसक फायदा 840 गांवों को मिलेगा। बागेश्वर विधानसभा के लिए 43, जबकि कपकोट के लिए 40 करोड़ की राशि मिली है। अभी तक 524 योजनाओं का प्रस्ताव तैयार कर लिया है। योजनाओं के लिए रुपये रिलीज होने से स्थानीय लोग भी काफी खुश हैं। बागेश्वर के विधायक चंदन राम दास ने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत उनके विधानसभा में 43 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत हुई है। इन रुपयों से 207 ग्राम पंचायत, 550 राजस्व गांवों में विकास का काम किया जाएगा। 270 योजनाओं का प्रस्ताव बनाकर भेज दिया है।

चंदम रामने बताया कि सरकार पानी की किल्लत दूर करना चाहती है। इसलिये हर घर जल, हर घर नल योजना के तहत घर-घर पानी पहुंचाया जा रहा है। इसके लिए जल संस्थान, जल निगम को जिम्मेदारी दी है। विकास के काम पैसों की कमी नहीं आने दी जाएगी। वहीं कपकोट के विधायक बलवंत सिंह भौर्याल ने बताया कि उनकी विधानसभा में 40 करोड़, 24 लाख, 91 हजार रुपये की धनराशि मिली है। योजना के तहत 429 गांवों के 15679 लोगों को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि लंबे समय से पेयजल संकट से जूझ रहे गांवों को अब पानी के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.