उत्तराखंड में फिर करवट लेगा मौसम, यहां जानें कब है बारिश-बर्फबारी का येलो अलर्ट

उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम करवट बदलेगा। मौसम विभाग ने 28, 29 और 30 अप्रैल को उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।


मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरकाशी, चमोली, देहरादून, नैनीताल, पिथौरागढ़, टिहरी, बागेश्वर, अल्मोड़ा और नैनीताल में बारिश-बर्फबारी के साथ आकाशी बिजली की आशंका है। मौसम विभाग के अनुसार, आज शाम से राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की से हल्की बारिश, गर्जन एवं बर्फबारी हो सकती है।

शेष जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। 28 अप्रैल की शाम से उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, देहरादून, बागेश्वर, अल्मोड़ा, नैनीताल, पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश, गर्जन के साथ वर्षा, बर्फबारी हो सकती है। शेष जगह मौसम शुष्क रहेगा। 29 की दोपहर बाद से उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश, बर्फबारी और रुद्रप्रयाग, देहरादून, टिहरी, बागेश्वर, अल्मोड़ा, नैनीताल में कहीं-कहीं हल्की बारिश एवं गर्जना हो सकती है।

शेष जगह मौसम शुष्क रहेगा। 30 अप्रैल की शाम उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा, गर्जना, बर्फबारी एवं रुद्रप्रयाग, देहरादून, टिहरी, बागेश्वर, अल्मोड़ा, नैनीताल जिले में कहीं कहीं गर्जना के साथ बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के निदेशक के अनुसार, 30 अप्रैल के बाद अगले दो दिनों में मौसम में कोई खास बदलाव नहीं होगा। यानि बारिश ही जारी रह सकती है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.