हरिद्वार: बिल्केश्वर कॉलोनी में फिर घुसा जंगली हाथी, सीसीटीवी में कैद हुई घटना, दहशत के साए में जी रहे लोग!

हरिद्वार की पॉश कॉलोनियों में जंगली जानवरों के आने का सिलसिला जारी है। जिले की पॉश कॉलोनियों में शुमार बिल्केश्वर में आए दिन जंगली हाथियों का आना लगा रहता है। जिसके चलते इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। बीती रात भी यहां जंगली हाथी को घूमता हुआ देखा गया। कॉलोनी में हाथी के आने की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। आपको बता दें, बिल्केश्वर कॉलोनी राजाजी टाइगर रिजर्व से लगी हुई है।

यहां जंगली जानवर अकसर घुस आते हैं। जिसके कारण लोग दहशत के साए में रहने को मजबूर हैं। गनीमत ये रही की हाथी ने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया। सीसीटीवी में देखा जा सकता है कि कुछ देर कॉलोनी में घूमने के बाद हाथी जंगल में चला गया। इससे पहले भी कॉलोनी में कई बार हाथी आ चुके हैं और लोगों का लाखों का नुकसान भी कर चुके हैं।

इससे पहले 27 जुलाई को बिल्वकेश्वर कॉलोनी में हाथी ने उत्पात मचाया। हाथी ने खाली पड़े एक प्लॉट की दीवार तोड़ने के साथ ही कॉलोनी में खड़े वाहनों को भी तोड़ डाला। राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क से सटी बिल्वकेश्वर कॉलोनी की सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। कई दिनों से हाथी कॉलोनी में घुस रहे हैं। कई लोगों ने पहले भी हाथी को कॉलोनी में आते हुए देखा है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

2 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

4 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

4 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

4 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

4 weeks ago

This website uses cookies.