बीजेपी के पूर्व सांसद और अभिनेता विनोद खन्ना की पत्नी कविता खन्ना ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा कि गुरदासपुर से मुझे टिकट नहीं दिया गया, इससे मुझे दुख पहुंचा है।
पंजाब के गुरदासपुर से विनोद खन्ना बीजेपी के सांसद थे। उनके निधन के बाद उनकी पत्नी कविता खन्ना इस उम्मीद में थीं कि बीजेपी उन्हें यहां से टिकट देगी। लेकिन बीजेपी ने ऐसा नहीं किया। कविता खन्ना को टिकट देने की बजाय बीजेपी अचानक सनी देओल को लेकर आई और आनन-फानन में सनी देओल को टिकट देने का ऐलान कर दिया।
गुरदासपुर से सनी देओल को टिकट देने के बाद पहली बार विनोद खन्ना की पत्नी कविता खन्ना ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा कि मैं छला हुआ महसूस कर रही हूं। उन्होंने कहा, “मुझे दुख पहुंचा है, मैं समझ सकती हूं कि पार्टी को इस बात का अधिकार है कि वो किसे टिकट दे और किसने नहीं। लेकिन ऐसा करने का एक तरीका होता है। लेकिन जिस तरह से टिकट नहीं दिया गया, ऐसा लगा मुझे रिजेक्ट कर दिया गया। मुझे ऐसा महसूस हुआ कि मैं उनके लिए अहमियत नहीं रखती।”
कविता खन्ना ने आगे कहा, “मैं इसे निजी मुद्दा नहीं बनाने जा रही हूं। मैं व्यक्तिगत बलिदान करूंगी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समर्थन करूंगा।”
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.