Blog

गिरफ्तारी के बाद कैसी कटी पी चिदंबरम की रात?

बुधवार को हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद पी चिदंबरम को गिरफ्तार कर लिया गया था। गिरफ्तारी के बाद CBI उन्हें अपने साथ ले गई थी। सीबीआई हेडक्वार्टर में उनसे पूछताछ की गई।

फिलहाल पहले राउंड की पूछताछ के बाद चिदंबरम को CBI मुख्यालय के गेस्ट हाउस में ही रखा गया है। पी चिदंबरम को आज दोपहर करीब दो बजे दिल्ली के राउज एवेन्यू में सीबीआई की विशेष अदालत में पेश किया जाएगा। जहां से सीबीआई उन्हें अपनी कस्टडी में लेने की कोशिश करेगी। वहीं दूसरी तरफ चिदंबरम की तरफ से भी जमानत की अपील की जाएगी।

इससे पहले CBI मुख्यालय के गेस्ट हाउस में चिदंबरम से INX मीडिया रिश्वत मामले से जुड़े तमाम तरह के सवाल किए गए। चिदंबरम से सीबीआई ने विदेशों में उनके इनवेस्टमेंट को लेकर पूछताछ की। पूछताछ से पहले चिदंबरम का मेडिकल भी कराया गया। आपको बताते हैं कि चिदंबरम से क्या सवाल किए?

चिदंबरम से CBI के सवाल

1. चिदंबरम और कार्ति की कितनी और कहां-कहां शेल कंपनियां हैं?

2. कंपनियों से 2 दर्जन से ज्यादा विदेशी बैंकों में पैसे का लेन-देन किसने किया?

3. मलेशिया, UK, स्पेन में जो प्रॉपर्टी खरीदी, उसके लिए पैसे कहां से आए?

4. 15 करोड़ में स्पेन में बार्सिलोना टेनिस क्लब खरीदने के लिए पैसे कहां से आए?

5. कार्ति की शेल कंपनी को ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड में मौजूद कंपनी से मोटी रकम क्यों मिली?

पूछताछ के बाद क्या हुआ?

पहले राउंड की पूछताछ के बाद अफसर चिदंबरम को CBI मुख्यालय के फर्स्ट फ्लोर पर गेस्ट हाउस के सूट नंबर पांच में छोड़कर चले गए। चिदंबरम को रात के खाने का ऑफर किया गया।

कार्ति चिदंबरम ने क्या कहा?

पी चिदंबरम की गिरफ्तारी के बाद कार्ति चिदंबरम मीडिया के सामने आए और पूरी कार्रवाई को बदला लेने वाली कार्रवाई बताया। कार्ति चिदंबरम ने कहा कि सरकार ये सब सिर्फ और सिर्फ कांग्रेस और देश के पूर्व गृह और वित्त मंत्री की छवि को खराब करने के लिए कर रही है। उन्होंने कहा कि ऐसा करने की कोई जरूरत बिल्कुल भी नहीं थी। इसके साथ ही कार्ति चिदंबरम ने कहा कि आर्टिकल 370 से लोगों का ध्यान हटाने के लिए ऐसा किया जा रहा है।

https://atomic-temporary-148813421.wpcomstaging.com/india-news/p-chidambaram-detained-by-cbi-in-inc-media-case
ये भी पढ़ें
newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.