साध्वी प्रज्ञा ठाकुर पर चला चुनाव आयोग का चाबुक

मध्यप्रदेश के भोपाल से बीजेपी प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर पर चुनाव आयोग ने 72 घंटे का बैन लगा दिया है। साध्वी गुरुवार 6 बजे से अगले तीन दिन तक चुनाव प्रचार नहीं कर पाएंगी।

बीजेपी के स्टार प्रचारक सीएम योगी आदित्यनाथ और मेनिका गांधी के बाद अब प्रज्ञा ठाकुर पर चुनाव आयोग का चाबुक चला है। मध्यप्रदेश के भोपाल से बीजेपी प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर पर चुनाव आयोग ने 72 घंटे का बैन लगा दिया है। साध्वी गुरुवार 6 बजे से अगले तीन दिन तक चुनाव प्रचार नहीं कर पाएंगी। प्रज्ञा ठाकुर पर ये कार्रवाई बाबरी मस्जिद वाले बयान को लेकर की गई है। प्रज्ञा ठाकुर ने कहा था कि उन्हें बाबरी मस्जिद ढहाने का गर्व है। उन्होंने खुद ये दावा किया था कि वो बाबरी मस्जिद का ढांचा गिराने में शामिल थीं।

साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने शहीद हेमंत करकरे पर भी आपत्तिजनक टीप्पणी की थी। हेमंत करकरे को लेकर प्रज्ञा ठाकुर ने कहा था कि उन्होंने करकरे को श्राप दिया था। इस बयान के बाद उनकी काफी किरकिरी भी हुई थी। इसके बाद उन्होंने ये कहते हुए अपना बयान वापस ले लिया था कि अगर विरोधियों को इस बयान से फायदा होता है वो अपने बयान को वापस लेती हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.