पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की हालत बेहद नाजुक, हाईकोर्ट से मिली जमानत

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की हालत बेहद नाजुक है। पाकिस्तान के सर्विस अस्पातल में उनका इलाज चल रहा है। 9 डॉक्टरों की टीम उन पर नजर रख रही है।

इस बीच मेडिकल ग्राउंड पर लाहौर हाईकोर्ट से उन्हें जमानत मिल गई है। नवाज शरीफ एक्यूट इम्यून डिसऑडर से पीड़ित हैं। प्लेटलेटकाउंट में तेजी से गिरावट के बाद पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज के 69 साल के नेता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आपको बता दें कि नवाज शरीफ पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप है और वो फिलहाल NAB की हिरासत में हैं।

इससे पहले नवाज शरीफ की बेटी मरियम को अस्पताल में उनके साथ रहने की मंजूरी मिल गई। गुरुवार को सरकार ने इससे इनकार कर दिया था। हालांकि, अब तक यह साफ नहीं है कि पूर्व प्रधानमंत्री को इलाज के लिए विदेश ले जाने की मंजूरी मिलेगी या नहीं। बता दें कि नवाज शरीफ की बेटी मरियम पर खुद भी भ्रष्टचार के आरोप हैं और वो जेल में बंद हैं।

अदालत ने डॉक्टरों से क्या पूछा?

अस्पताल के निदेशक डॉक्टर सलीम चीमा हाईकोर्ट में पेश हुए। उन्होंने अदालत से कहा कि नवाज शरीफ की हालत गंभीर है। उन्हें जितने प्लेटलेट्स चढ़ाए गए थे वो सभी बेकार हो रहे हैं। सेहत बिगड़ने की वजह से उनका जरूरी मेडिकल टेस्ट भी नहीं हो पा रहा है। कोर्ट ने जब डॉक्टर सलीम से पूछा कि क्या नवाज शरीफ की जान को खतरा है। इसके जवाब में उन्होंने कहा कि अगर नवाज शरीफ को वक्त पर उचित इलाज नहीं दिया गया तो जान का जोखिम तय है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

4 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

4 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.