हरियाणा: सरकार बनाने का फॉर्मूला तय, BJP का होगा सीएम, JJP का डिप्टी सीएम!

हरियाणा में मनोहर लाल खट्टर की दोबारा ताज़पोशी का रास्ता अब बिल्कुल साफ हो गया है। दुष्यंत चौटाला हरियाणा के डिप्टी सीएम होंगे।

आज पहले बीजेपी विधायक दल की बैठक में मनोहर लाल खट्टर को बीजेपी विधायक दल का नेता चुना जाएगा उसके बाद खट्टर राज्यपाल से मुलाकात करके सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। इससे पहले  शुक्रवार को दिन भर मैराथन बैठकों का दौर चला जिसके बाद बीजेपी के अध्यक्ष अमित शाह ने खुद बीजेपी-जेजेपी गठबंधन का ऐलान कर दिया। आपको बता दें कि दुष्यंत चौटाला ने महज 11 महीने पहले नई पार्टी बनाकर काम शुरू किया था।

बीजेपी और जेजेपी के गठबंधन के ऐलान से पहले तक भूपेन्द्र सिंह हुड्डा हर तरह से दुष्यंत चौटाला पर डोरे डाल रहे थे, लेकिन जब बात नहीं बनी। अब जब ये साफ हो गया है कि बीजेपी और जेजेपी मिलकर सरकार बनाने जा रहे हैं तो कांग्रेस ने जेजेपी पर निशाना साधा है। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट किया ”आखिर ‘ढोल की पोल’ खुल ही गई। जेजेपी-लोकदल बीजेपी की ‘बी’ टीम थे, हैं और सदैव रहेंगे। जब बीजेपी को समाज का बंटवारा कर सत्ता हासिल करनी हो तो कभी राजकुमार सैनी और कभी जेजेपी-लोकदल कठपुतली बन साथ खड़े हो जाएंगे। जनता अब तो असलियत जान गई है और पहचान गई है।”

सरकार बनाने का गणित

बीजेपी के खुद 40 विधायक हैं। उसे 9 विधायकों का समर्थन हासिल है। इस तरह कुल उसके पास 49 विधायक हो जाते हैं। अब जेजेपी भी साथ आ गई है। जेजेपी के कुल 10 विधायक हैं, जिसे मिलाकर बीजेपी गठबंधन के पास कुल 59 सीटें हो जाएंगी। जो बहुमत से कहीं ज्यादा है। हरियाणा में 90 विधायकों वाली विधानसभा में सरकार बनाने  के लिए 46 विधायक चाहिए हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.