कोलकाता: अमित के रोड शो में हुए बवाल पर शुरू हुई राजनीति

पश्चिम बंगाल के कोलकाता में मंगलवार को बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के रोड शो में  हुए हंगामे के बाद अब आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है।

बीजेपी का आरोप है कि अमित शाह के रोड शो में आगजनी टीएमसी कार्यकर्ताओं ने की। इसको लेकर बीजेपी ने चुनाव आयोग से शिकायत भी की है। वहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आरोप को खारिज किया है। घटनास्थल पर पहुंचने के बाद उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और कहा कि बीजेपी बाहरी गुंडे लेकर आयी थी।

ममता बनर्जी ने ईश्वरचंद्र विद्यासागर की मूर्ति तोड़े जाने की भी निंदा की। उनका आरोप है कि मूर्ति भी बीजेपी के लोगों ने ही तोड़ी है। मुख्यमंत्री ने ये भी आरोप लगाया कि कार्यक्रम में बाहरी लोग भी मौजूद थे।

रोड शो में क्या हुआ?

कोलकाता में मंगलवार शाम बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह का रोड शो चल रहा था। जैसे ही रोड शो कलकत्ता यूनिवर्सिटी के आगे विद्यासागर कॉलेज के पास पहुंचा नजारा बदल गया। नारों की आवाज शोरगुल में तब्दील हो गई और फिर बंगाल का रण महाभारत में तब्दील हो गया। आरोप है कि अमित शाह यहां टीएमसी के कार्यकर्ता गुंडागर्दी पर उतर आए। कॉलेज के अंदर और बाहर खड़े लोगों ने रोड शो में मौजूद लोगों पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। देखते ही देखते बीजेपी और टीएमसी कार्यकर्ता भिड़ गए। इसके बाद जमकर बवाल हुए। आगजनी हुई। हालात को काबू में करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।

आपको बदा दें कि आखिरी चरण में बंगाल की 9 लोकसभा सीटों पर वोट डाले जाने हैं। 19 मई को सातवें और आखिरी फेज के लिए वोटिंग होगी।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.