लोकसभा चुनाव: ‘वाराणसी में अब होगी असली और नकली ‘चौकीदार’ के बीच लड़ाई’

वाराणसी लोकसभा सीट पर अब लड़ाई बेहद दिलचस्प हो गई है। समाजवादी पार्टी ने यहां से अपना उम्मीदवार बदल दिया है।

समाजवादी पार्टी ने शालिनी यादव की जगह पर बीएसएफ के बर्खास्त जवान तेज बहादुर को चुनाव मैदान में उतारने का ऐलान कर दिया है। तेज बहादुर वही हैं, जिन्होंने बीएसएफ के अंदर रहकर बीएसएफ जवानों को दिए जाने वाले खाने की गुणवत्ता पर सवाल खड़े करते हुए आवाजा उठाई थी, जिसके बाद उन्हें बर्खास्त कर दिया गया था।

इससे पहले तेज बहादुर ने वाराणसी से निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। लेकिन अब समाजवादी पार्टी ने उन्हें अपना उम्मीदार घोषित कर दिया है। इससे पहले पीएम मोदी के खिलाफ ताल ठोंकते हुए तेज बहादुर ने कहा था कि बनारस में एक तरफ असली चौकीदार है और दूसरी तरफ एक नकली चौकीदार। अब दोनों के बीच ये लड़ाई होगी।

वहीं कांग्रेस ने प्रियंका गांधी की जगह अजय राय को यहां से चुनाव मैदान में उतारा है। 2014 के लोकसभा चुनाव में अजय राय यहां से कांग्रेस के उम्मीदवार थे। वे यहां से तीसरे नंबर पर रहे थे। वहीं अरविंद केजरीवाल दूसरे नंबर पर थे। इस सीट पर बाहुबली अतीक अहमद के भी आ जाने से लड़ाई और रोचक हो गई है। अतीक अहमद का मुस्लिम वोटरों पर अच्छा खासा प्रभाव माना जाता है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

5 months ago

This website uses cookies.