जिस राज़ को छिपा रही थी मोदी सरकार, शपथ ग्रहण के अगले दिन उससे उठा पर्दा, विपक्ष के आरोप सही साबित

केंद्र की मोदी सरकार जिस राज़ को चुनाव से पहले और चुनाव के वक्त छिपा रही थी, उस राज़ से पर्दा उठ गया है। विपक्ष के आरोप सही साबित हुए हैं।

मोदी सरकार ने देश में बेरोजगारी से जुड़ी उस रिपोर्ट को सार्वजनिक कर दिया है, जिसे लीक बताकर विपक्ष चुनाव के दौरान मोदी सरकार को घेर रहा था। मोदी सरकार के शपथ ग्रहण के अगले दिन ही यानी शुक्रवार को श्रम मंत्रालय ने बेरोजगारी के आंकड़े जारी कर दिए हैं। सरकार ने रिपोर्ट में बताया है कि 2017-18 में बेरोजगारी दर 6.1 फीसदी रही, जो 45 सालों में सबसे ज्यादा है। इस रिपोर्ट से विपक्ष के आरोप सही साबित हुए हैं।

श्रम मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, महिलाओं की अपेक्षा पुरुषों में बेरोजगारी ज्यादा है। दोनों की अलग-अलग बेरोजगारी दर की बात करें तो देश स्तर पर पुरुषों की बेरोजगारी दर 6.2, वहीं महिलाओं की बेरोजगारी दर 5.7 फीसदी है। रिपोर्ट के मुताबिक, गांव से ज्यादा शहर के लोग बेरोजगार हैं। ऐसा देखा जाता है कि अक्सर लोग रोजगार के लिए शहर की ओर रुख करते हैं, लेकिन श्रम मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, शहरों में बेरोजगारी दर गांवों से ज्यादा है। गांवों में फिलहाल 5.3 प्रतिशत लोग बेरोजगार हैं। वहीं शहरों में ये आंकड़ा 7.8 फीसदी है।

मोदी सरकार ने राजगार से जुड़े जिस रिपोर्ट को जारी किया, ये वही रिपोर्ट है जिसे विपक्ष जारी करने की मांग कर रहा था। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले ये रिपोर्ट लीक हो गई थी। विपक्ष लगातार ये मांग कर रहा था कि जिस रिपोर्ट में देश में 45 साल में सबसे ज्यादा बेरोजगारी का जिक्र है, उसे सरकार जारी करे। लेकिन सरकार ने जारी नहीं किया था। साथ ही सरकार ने बेरोजगारी पर विपक्ष के आरोपों को भी खारिज कर दिया था। लेकिन अब जब की मोदी सरकार का गठन हो चुका है तो इस रिपोर्ट को जारी किया गया है, जिसमें देश में 45 साल में सबसे ज्यादा बेरोजगारी का जिक्र है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.