सिद्धू ने मच्छर से की पीएम की तुलना, कहा- मच्छर को कपड़े पहनाना और मोदी से सच बुलवाना असंभव

कांग्रेस नेता और पंजाब सरकार में मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने पीएम मोदी पर जोरदार हमला बोला है। मध्य प्रदेश के भोपाल में दिग्विजय सिंह के लिए सिद्धू वोट मांगने पहुंचे थे।

मंच पर जैसे ही सिद्धू पहुंचे उन्होंने पीएम मोदी और उनकी सरकार को निशाने पर ले लिया। सिद्धू ने मंच से पीएम मोदी को झूठा करार दिया। एक कहावत के जरिए सिद्धू ने पीएम मोदी पर निशाना साधा। कांग्रेस नेता ने जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी की तुलान मच्छर से कर दी। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी से सच बुलवाना असंभव काम है। सिद्धू ने कहा कि मच्छर को कपड़े पहनाना, हाथी को गोद में झुलाना और तुमसे सच बुलवाना असंभव है नरेंद्र मोदी।

इससे पहले बिहार में मुस्लिम वोटर्स को अपील करने लिए सिद्धू विवादों में घिर गए थे। चुनाव आयोग ने उन पर 72 घंटों का बैन लगाया था। 16 अप्रैल को बिहार के कटिहार में कांग्रेस प्रत्‍याशी के समर्थन में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा था, “मैं अपने मुस्लिम भाइयों को एक ही बात कहने आया हूं कि आप यहां अल्पसंख्यक बनकर भी बहुसंख्यक हो और 62 फीसदी हो। बीजेपी वाले आपके वोट को बांटने की कोशिश करेंगे, लेकिन अगर आप इकट्ठे हो गए तो तारिक साहब (कांग्रेस उम्मीदवार) को दुनिया की कोई ताकत नहीं हरा सकती। आप एकजुट हो गए तो फिर मोदी सुलट जाएगा।”

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

4 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

4 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

4 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

1 month ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

1 month ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.