राजस्थान के कोटा से सांसद ओम बिड़ला 17वीं लोकसभा के स्पीकर चुने गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा।
जिसका राजनाथ सिंह, अमित शाह ने समर्थन किया। इसके बाद विपक्षी दलों ने भी ओम बिड़ला का समर्थन किया। ओम बिड़ला स्पीकर बनने के बाद प्रधानमंत्री मोदी खुद उन्हें स्पीकर की कुर्सी तक ले गए। मंगलवार को ओम बिड़ला ने नामांक किया था। उनके खिलाफ किस ने भी नामांकन नहीं किया था। ऐसे में उनका निर्विरोध स्पीकर चुना जाना तय था।
कौन हैं ओम बिड़ला?
ओम बिड़ला राजस्थान के कोटा से सांसद हैं। 2014 में वो पहली बार सांसद चुने गए थे। ये दूसरी बार है जब वो सांसद बने हैं। इसके अलावा ओम बिड़ला 3 बार कोटा से विधायक भी रह चुके हैं। इससे पहले ओम बिड़ला राजस्थान सरकार में संसदीय सचिव रहे हैं। बिड़ला को संघ की भी पसंद माना जाता है। मोदी और शाह से भी उनके सीधे संबंध हैं। ओम बिरला के पास कॉमर्स में पीजी की डिग्री है।
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…
This website uses cookies.