वीडियो: जब हेलीकॉप्टर में आई दिक्कत तो ‘पायलट’ राहुल गांधी ने जुझारू शख्सियत का दिया सबूत, ठीक करने में की मदद

किसी इंसान की शख्सियत का अंदाजा उसके बोलने, बातचीत करने और उसके काम करने से लगाया जा सकता है। राहुल गांधी उन चंद शख्सियतों में से एक हैं, जिन्हें आपने मंच से भाषण देते तो देखा होगा।

भाषण देने के अलावा भी राहुल गांधी के अंदर कई एसी खास बातें हैं, जिसके लोग मुरीद हैं। राहुल गांधी बेहद जुझारू किस्म के इंसान हैं। इस बात की वो कई बार सबूत दे चुके हैं। ताजा उदाहारण शुक्रवार को देखने को मिला जब वे हिमाचल प्रदेश के उना में चुनवी सभा को संबोधित करने पहुंचे थे। इस दौरान रास्ते में उनके हेलीकॉप्टर के गेट में कुछ दिक्कत आ गई।

हेलीकॉप्टर के गेट में दिक्कत आ गई थी, लिहाजा पायलट हेलीकॉप्टर के गेट को ठीक करने में जुट गए। राहुल गांधी ने देखा कि पायलट हेलीकॉप्टर का गेट दुरुस्त करने में जुटे हुए हैं। ऐसे में वो खुद मौके पर पहुंच गए और पायलट की मदद करने में जुट गए। पायलट के साथ मिलकर उन्होंने हेलीकॉप्टर के गेट को ठीक किया। इसके वो दूसरी रैली के लिए रवाना हुए। ये बात बहुत कम लोग ही जानते हैं कि राहुल गांधी एक कुशल पायलट भी हैं।

इससे पहले 2018 में कर्नाटक चुनाव प्रचार के दौरान राहुल गांधी के विमान के इंजन में उस वक्त खराबी आ गई थी, जब उनका विमान कई हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ान भर रहा था। जैसे ही विमान के इंजन में खराबी आई, विमान नीचे आने लगा। विमान में बैठे पायलट तक की हालत खराब हो गई। तब राहुल गांधी ने अपने जुझारू शख्सियत का प्रदर्शन किया। वे खुद जाकर पायलट के पास बैठे। इसके बाद उन्होंने पायलट की मदद की। उसे कई ऐसी चीजें बताईं, जिसके कुछ देर बाद विमान कंट्रोल में आया। इसके बाद विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।

विमान में खराबी आने की घटना का जिक्र खुद राहुल गांधी ने एक जनसभा के दौरान किया था। राहुल ने कहा था कि प्रचार के दौरान उनका जहाज अचानक कई हजार फिट नीचे आ गया था, तब उन्हें भगवान शिव याद आए और उन्होंने कैलाश मानसरोवर जाने की ठान ली। चुनाव प्रचार के बाद वे कैलाश मानसरोवर यात्रा पर भी गए थे।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.