सोनिया गांधी की इस चाल से दोबारा पीएम नहीं बन पाएंगे मोदी! 2004 में ये कारनामा कर चुकी हैं यूपीए अध्यक्ष

लोकसभा चुनाव के 6 चरण का मतदान हो चुका है। सिर्फ आखिरी चरण का मतदान बाकी है, जो 19 मई को होगा।

6 चरण के मतदान के बाद जिस तरह की खबरें आ रही हैं, उनकी मानें तो चुनाव में पीएम मोदी और उनकी पार्टी बीजेपी को झटका लग सकता है। हाल में आए रिपोर्ट्स के अनुसार, बीजेपी के पूर्ण बहुमत में आने की संभावनाएं धूमिल हो गई हैं। ऐसे में सरकार बनाने के लिए उसे जोड़-जोड़ की राजनीति करनी पड़ेगी। ऐसे में बीजेपी की सरकार न बन पाए और नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री की कुर्सी से दूर रखने के लिए सोनियां गांधी ने चाल चलनी शुरू कर दी है। अब तक शांत बैठीं यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी ने गठबंधन की सरकार बनाने के लिए रणनीति बनानी शुरू कर दी है। आखिरी चरण के मतदान होने से पहले उन्होंने देश की सभी पार्टियों को एकजुट करने की कवायद शुरू कर दी है।

खबरों के मुताबिक, सेनियां गांधी ने सभी विपक्षी दलों के नेताओं को फोन किया है। उन्होंने विपक्षी दलों के नेताओं से कहा है कि वो 22, 23 और 24 मई को दिल्ली में रहें। सोनिया गांधी के इस कदम से ये माना जा रहा है कि उन्होंने विपक्षी दलों को साथ लाने की जिम्मेदारी उठा ली। गौरतलब है कि 2004 में सोनिया ने इसी तरह से अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाई थी। उनकी मेहनत और कोशिशों का नतीजा था कि 2004 में यूपीए-1 सरकार का गठन हुआ, जिसमें कई पार्टियां शामिल हुई थीं।

माना जा रहा है कि आखिरी चरण का मतदान खत्म होते ही सोनिया गांधी विपक्षी दलों के नेताओं के साथ बैठक कर सकती हैं। इस बैठक के साथ ही उनकी ये कोशिश होगी कि देश में क्षेत्रीय दलों को ये संदेश दिया जाए कि वे किसी एक दल को समर्थन देने की बजाय गंठबंधन को समर्थन दें, ताकि गठबंधन को ही सरकार बनाने का मौका मिले।

23 मई को लोकसभा चुनाव के नतीजे आएंगे। जिस तरह की खबरें आ रही हैं, उससे इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं कि एनडीए शायद बहुमत का आंकड़ा पाने से चूक जाएगी। अगर ऐसा हुए तो एक बार फिर देश में राजीनित का रुख बदलेगा। जाहिर है ऐसे में गठबंधन का अहम रोल होगा, जिसे सोनिया एकजुट करने में जुटी हुई हैं। अगर सोनिया की रणनीति काम कर गई तो एनडीए का सरकार बनना और नरेंद्र मोदी का दोबारा पीएम बनाने की कोशिशों को झटका लग सकता है।

newsnukkad18

Recent Posts

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

1 week ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

1 week ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

2 months ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

2 months ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

2 months ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

2 months ago

This website uses cookies.