फोटो: सोशल मीडिया
ऑस्ट्रेलिया ने पांच मैचों की सीरीज पर 3-2 से कब्जा कर लिया है। दिल्ली के फिरोजशाह कोटला में खेले गए फाइनल मुकाबले में ऐरॉन फिंच की टीम ने कोहली की कंपनी को 35 रनों से हरा दिया।
फिंच की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया की ये चौथी सीरीज थी। वहीं कोहली की कप्तानी की ऐसा पहली बार हुआ है जब घरेलू मैदान में भारत कोई सीरीज हारा हो। भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 10 साल बाद घर में सीरीज हारी है। इससे पहले 2009 में छह वनडे मैचों की सीरीज में भारत को 4-2 से हराया था।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेहमान टीम ने 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 272 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सबसे ज्यादा उस्मान ख्वाजा ने सबसे ज्यादा 100 रन बनाए। उस्मान को मैन ऑफ दी मैच चुना गया। इसके साथ ही उन्हें मैच ऑफ दी सीरीज के खिताब से भी नवाजा गया। उनके अलावा पीटर हैंड्सकॉम्ब ने 52 रन बनाए। 273 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया 237 रना ही बना सकी। मैच की आखिरी गेंद पर टीम इंडिया ऑल आउट हो गई। भारत के लिए भुवनेश्वर कुमार ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए।
पांच मैचों की सीरीज में पहले दो मैच में टीम इंडिया ने जीत दर्ज की थी, लेकिन आखिरी के तीन मैच में ऑस्ट्रेलया ने इंडिया को हरा दिया। इससे पहले टी-20 मैच की सीरीज पर भी ऑस्ट्रेलिया ने ही कब्जा किया था। इसके बाद भारत अब सीधे वर्ल्ड कप खेलेगा।
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…
This website uses cookies.