लोकसभा चुनाव: कांग्रेस की दूसरी लिस्ट जारी, सूची में राज बब्बर समेत कई प्रत्याशियों के नाम

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने दूसरी सूची जारी कर दी है। दूसरी लिस्ट में कई दिग्गजों के नाम शामिल हैं।

दूसरी सूची में राज बब्बर, प्रिया दत्त, सुशील कुमार शिंदे और सावित्रीबाई फुले समेत 21 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। सूची में यूपी की 16 सीटों और महाराष्ट्र की 5 सीटों पर पार्टी ने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है। यूपी की मुरादाबाद सीट से राज बब्बर, पूर्व गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे को महाराष्ट्र के सोलापुर सीट से उम्मीदवार बनाया गया है।

हाल ही में बीजीपी से कांग्रेस में शामिल हुईं सांसद सावित्रीबाई फुले को यूपी के बहराइच से प्रत्याशी बनाया गया है। प्रिया दत्त को मुंबई-नॉर्थ सेंट्रल से और मिलिंद देवड़ा को मुंबई दक्षिण से चुनाव मैदान में उतारा गया है। उत्तर प्रदेश की हाई प्रोफाइल सीटों में से एक सुल्तानपुर सीट से संजय सिंह को टिकट दिया गया है। वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल को कानपुर सीट से प्रत्याशी बनाया गया है। नाना पटोले को नागपुर से उम्मीदवार बनाया गया है। वो इस सीट से बीजेपी के नितिन गडकरी को चुनौती देंगे।

इससे पहले कांग्रेस ने पहली सूची में 15 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया था, जिसमें यूपी की 11 और गुजरात की 4 सीटों के प्रत्याशियों के नाम शामिल थे। पहली सूची में ही राहुल गांधी और सोनिया गांधी का नाम शामिल था।

newsnukkad18

Recent Posts

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 weeks ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

3 weeks ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

3 weeks ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

3 weeks ago

गाजीपुर: स्कूल-मंदिर के पास प्रस्तावित शराब दुकान पर बवाल, सेवराई में ग्रामीणों का विरोध

गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के ग्राम सभा सेवराई में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब की…

2 months ago

अंबेडकर जयंती पर गाजीपुर में 10 बस्तियों में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों को मिला लाभ

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को…

2 months ago

This website uses cookies.