कोहली की कप्तानी में ऐसा पहली बार हुआ है

ऑस्ट्रेलिया ने पांच मैचों की सीरीज पर 3-2 से कब्जा कर लिया है। दिल्ली के फिरोजशाह कोटला में खेले गए फाइनल मुकाबले में ऐरॉन फिंच की टीम ने कोहली की कंपनी को 35 रनों से हरा दिया।

फिंच की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया की ये चौथी सीरीज थी। वहीं कोहली की कप्तानी की ऐसा पहली बार हुआ है जब घरेलू मैदान में भारत कोई सीरीज हारा हो। भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 10 साल बाद घर में सीरीज हारी है।  इससे पहले 2009 में छह वनडे मैचों की सीरीज में भारत को 4-2 से हराया था।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेहमान टीम ने 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 272 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सबसे ज्यादा उस्मान ख्वाजा ने सबसे ज्यादा 100 रन बनाए। उस्मान को मैन ऑफ दी मैच चुना गया। इसके साथ ही उन्हें मैच ऑफ दी सीरीज के खिताब से भी नवाजा गया। उनके अलावा पीटर हैंड्सकॉम्ब ने 52 रन बनाए। 273 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया 237 रना ही बना सकी। मैच की आखिरी गेंद पर टीम इंडिया ऑल आउट हो गई। भारत के लिए भुवनेश्वर कुमार ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए।

पांच मैचों की सीरीज में पहले दो मैच में टीम इंडिया ने जीत दर्ज की थी, लेकिन आखिरी के तीन मैच में ऑस्ट्रेलया ने इंडिया को हरा दिया। इससे पहले टी-20 मैच की सीरीज पर भी ऑस्ट्रेलिया ने ही कब्जा  किया था। इसके बाद भारत अब सीधे वर्ल्ड कप खेलेगा।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.