नागपुर वनडे में महेंद्र सिंह धोनी का एक प्रशंक मैदान में आ गया और उन्हें गले लगाने की कोशिश की। धोनी ने उसे खूब दौड़ाया।
क्रिकेट के आखिरी पड़ाव में भी धोनी के चाहने वालों की कोई कमी नहीं है। फैंस उनसे मिलने के लिए आज भी कुछ भी कर जाते हैं। ऐसा ही एक वाक्या मंगलवार को हुआ जब धोनी से मिलने उनका एक फैन मैदान में ही आ गया। दरअसल नागपुर में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा वनडे मैच खेला जा रहा था। टीम इंडिया फील्डिंग कर रही थी, तभी सुरक्षा चक्र तोड़कर महेंद्र सिंह धोनी का एक प्रशंक मैदान में आ गया और उन्हें गले लगाने की कोशिश की।
धोनी ने भी अपने इस फैन को गले तो लगाया, लेकिन उससे पहले इससे काफी मजे लिए। धोनी ने उसे काफी दौड़ाया। फैन को देख धोनी खिलाड़ियों के बीच छिपने लगे। धोनी ने कभी रोहित शर्मा के पीछे छिपने की कोशिश की तो कभी जोर से भागनते दिखे। इस दौरान धोनी मुस्कुराते। धोनी का ये फैन भी पूर्व कप्तान के पीछे दौड़ता रहा। आखिर में धोनी ने उसे गले लगा लिया। इस फैन ने धोनी के पैर भी छुए और आखिर में सुरक्षाकर्मी उसे पकड़कर बाहर ले गए। इस पल को जिसने भी देखा अपनी हंसी नहीं रोक पाया। ये वाक्या उस वक्त हुआ जब टीम इंडिया के सभी प्लेयर एक साथ मैदान की तरफ जा रहे थे।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.