2019 वर्ल्ड कप के बाद से क्रिकेट के मैदान से महेंद्र सिंह धोनी दूर हैं। 38 साल के धोनी और उनके फैंस के लिए खुशखबरी है।
महेंद्र सिंह धोनी 2020 में आयोजित होने वाले IPL में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान होंगे। चेन्नई सुपरकिग्स टीम के मालिक और बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष श्रीनिवास ने इस बात का ऐलान किया है। उन्होंने धोनी के भविष्य पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि एक बात मैं कह सकता हूं कि IPL के अगले सीजन में महेंद्र सिंह धोनी ही चेन्नई के कप्तान होंगे। हालांकि अभी धोनी की ओर से इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
श्रीनिवासन और धोनी की नजदीकियों को देखते हुए ये बात कही जा सकती है कि वो बिना धोनी से संपर्क किए इतना बड़ा बयान नहीं दे सकते। श्रीनिवासन ने जरूर धोनी से इस संबंध में बात की होगी।
श्रीनिवसन का ये बयान 2020 में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की तैयारी के लिहाज से भी बेहद अहम है। टी-20 वर्ल्ड कप भी अगले साल ही होना है। वहीं टीम इंडिया के मौजूदा कप्तान विराट कोहली भी ये कह चुके हैं कि धोनी फिलहाल टीम की रणनीति का हिस्सा हैं। धोनी पूरी तरह से फिट हैं। लेकिन वो अफ्रीका के खिलाफ खेले जा रहे टी-20 सीरीज के हिस्सा नहीं हैं।
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…
This website uses cookies.